DSVV’s essence spreads in SCMLD, Pune
देसंविवि के ज्ञान आलोक से नहाये सिम्बायसिस के विद्यार्थी
बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए डॉ. चिन्मय पण्ड्या
हरिद्वार 25 अप्रैल। युवाओं को सुगढ़ एवं स्वावलम्बी युवा बनाने के लिए संकल्पित देवसंस्कृति विवि की ख्याति अब देश-विदेश में फैल रहा है। यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात व अनेक इंजीनियरिंग कॉलेज, लॉ कॉलेज, मेडिकल कॉलेज आदि विवि अपने विद्यार्थियों में जीवन विद्या के आलोक व भारतीय संस्कृति के गुण जगाने के लिए देसंविवि के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हैं। ऐसे ही एक मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में देवसंस्कृति विवि के युवा प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या को सिम्बायसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की ईकाई साधना सेंटर फार मैनेजमेंट एंड लीडरशिप डेवलेपमेंट पुणे महाराष्ट्र के 7वें बैच के दीक्षान्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था।
पुणे से लौटने के अपने अनुभव को ‘हिन्दुस्तान’ के साथ बाँटते हुए प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय ने विद्यार्थियों के सफलता प्राप्त करने के लिए संभावनाएँ एवं अवसर को प्रमुख बताया। उन्होंने बताया कि आज के विद्यार्थी के अंदर भाव संवेदना से ओतप्रोत होने के साथ बाहरी परिस्थितियों से लड़ने की सामर्थ्य भी होनी चाहिए। आज 5 किमी के परिधि में कई-कई कॉलेज चल रहे हैं। ऐसे जगहों पर शिक्षण संस्थाएँ जीवन को सफल बनाने के लिए नहीं, मात्र डिग्री बॉटने के लिए संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज जो तथाकथित लोग विकास की बातें करते हैं, पर वह कुछ और नहीं, बल्कि अपने मूलभूत संस्कारों और मानवता को खोकर पाये हैं। उन्होंने बताया कि पहले शिक्षण तंत्र का कार्यभार वशिष्ठï एवं विश्वामित्र जैसे लोकसेवी ऋषियों के हाथ हुआ करता था, पर आज का शिक्षण तंत्र व्यवसाय का रूप धारण कर लिया है। प्रतिकुलपति ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर युवाओं को डिग्री प्राप्त करने के बाद सार्थक कार्य करने के लिए कहा जिससे अभिभावक, महाविद्यालय, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन हो। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अतिथियों एवं सिम्बायसिस के अधिकारियों-कर्मचारियों को देव संस्कृति विश्वविद्यालय में शिक्षण तंत्र को देखने का भावभरा आमंत्रण भी दिया। जिसे सभी ने स्वीकार किया।
डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने सभी विद्यार्थियों एवं संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विविध शंकाओं का समाधान भी किया। इस मौके पर संस्थान के संस्थापक निदेशक श्री एमएस पिल्लै, फार्मरली डायरेक्टर सीबीआई डीआर कार्तिकेयन, डायरेक्टर जनरल एनएचआरसी एयरमार्शल अशोक गोयल, संस्थापक एवं डायरेक्टर जेनेसिस फिल्म प्रोडक्शन प्रहलाद कक्कड़ सहित अनेक जाने माने गणमान्य लोग उपस्थित थे।
