Guidelines
प्रशिक्षण प्रकोष्ठ – सामान्य जानकारी पाठ्यक्रम
निर्देश
१. पंजीयन
(१) पंजीयन पहले-आओ-पहले-पाओ के आधार पर प्रशिक्षण प्रकोष्ठ – चैतन्य भवन, प्रथम तल, कमरा नम्बर ११ में होगा
(२) पहले विद्यार्थियों का परिचय-पत्र देखा जाएगा (यदि परिचय-पत्र अभी नहीं बना है तो निम्नलिखित में से कोई एक होना चाहिए – (अ) प्रवेश परीक्षा का Admit कार्ड, या (ब) कोई फोटो-प्रमाणपत्र एवं प्रवेश शुल्क जमा करने की रसीद) – तदुपरांत उन्हें पंजीयन फॉर्म दिया जाएगा जिस पर क्रमांक लिखा जाएगा – इससे पहले-आओ-पहले-पाओ तय हो जाएगा
(३) फॉर्म में अपना नाम, विभाग आदि जानकारी भरनी होगी
(४) एक व्यक्ति एक समय में सिर्फ एक कोर्स ही ले सकता है
(५) हर व्यक्ति अपनी रुचि के अनुसार क्रमानुसार फॉर्म में तीन कोर्स के कोड एवं नाम भरेगा – एक बार फॉर्म जमा करने के बाद कोर्स के नाम बदले नहीं जा सकेंगे – पहला कोर्स जो उपलब्ध होगा वह विद्यार्थी को मिल जाएगा (कुछ कोर्स में प्रशिक्षक से साक्षात्कार एवं उनके अनुमोदन के उपरांत ही कोर्स दिया जाएगा)
(६) इसके बाद अधिक से अधिक दो कार्य दिवस के भीतर विद्यार्थी को लेखा कार्यालय में कोर्स की सहयोग राशि जमा करनी होगी एवं उसकी रसीद की प्रति प्रशिक्षण प्रकोष्ठ में देनी होगी – इस प्रकार कोर्स में पंजीयन सुनिश्चित हो जाएगा – तदुपरांत प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा फॉर्म पर प्रशिक्षक का अनुमोदन लिया जाएगा
(७) पंजीयन होने के बाद न तो कोर्स बदला जा सकेगा और न ही कोर्स की सहयोग राशि वापस होगी
(८) प्रतिभागियों को इन पाठ्यक्रमों में कोई प्रमाणपत्र नहीं दिया जाएगा
(९) एक सेमेस्टर में कम से कम १० घंटे की कक्षाएँ लेने वाले प्रशिक्षकों को प्रतिभागिता का प्रमाणपत्र दिया जाएगा
============================================================================================
प्रशिक्षण प्रकोष्ठ – प्रतिभा संवर्धन पाठ्यक्रम
निर्देश
१. पंजीयन
(१) पंजीयन पहले-आओ-पहले-पाओ के आधार पर प्रशिक्षण प्रकोष्ठ – चैतन्य भवन, प्रथम तल, कमरा नम्बर ११ में होगा
(२) पहले विद्यार्थियों का परिचय-पत्र देखा जाएगा (यदि परिचय-पत्र अभी नहीं बना है तो निम्नलिखित में से कोई एक होना चाहिए – (अ) प्रवेश परीक्षा का Admit कार्ड, या (ब) कोई फोटो-प्रमाणपत्र एवं प्रवेश शुल्क जमा करने की रसीद) – तदुपरांत उन्हें पंजीयन फॉर्म दिया जाएगा जिस पर क्रमांक लिखा जाएगा – इससे पहले-आओ-पहले-पाओ तय हो जाएगा
(३) फॉर्म में अपना नाम, विभाग आदि जानकारी भरनी होगी
(४) एक व्यक्ति सिर्फ एक कोर्स ही ले सकता है
(५) हर व्यक्ति अपनी रुचि के अनुसार क्रमानुसार फॉर्म में तीन कोर्स के कोड एवं नाम भरेगा – एक बार फॉर्म जमा करने के बाद कोर्स के नाम बदले नहीं जा सकेंगे – पहला कोर्स जो उपलब्ध होगा वह विद्यार्थी को मिल जाएगा (कुछ कोर्स में प्रशिक्षक से साक्षात्कार एवं उनके अनुमोदन के उपरांत ही कोर्स दिया जाएगा) – तदुपरांत प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा फॉर्म पर प्रशिक्षक का अनुमोदन लिया जाएगा
(६) विद्यार्थी फॉर्म लेकर लेखा कार्यालय जाएगा जहाँ उसे कोर्स की फ़ीस जमा करनी होगी एवं उसकी रसीद की प्रति प्रशिक्षण प्रकोष्ठ में देनी होगी – इस प्रकार कोर्स में पंजीयन सुनिश्चित हो जाएगा
(७) पंजीयन होने के बाद न तो कोर्स बदला जा सकेगा और न ही कोर्स की फ़ीस वापस होगी
२. प्रमाणपत्र
(१) प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा कोर्स में सहभागिता का प्रमाणपत्र (सर्टीफिकेट) दिया जाएगा (वे कोर्स जिनमें दस घंटे से कम कक्षाएँ होंगी उनमें प्रमाणपत्र नहीं दिया जाएगा)
(२) प्रमाणपत्र प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित अनिवार्य हैं:
(अ) कोर्स में कम से कम दस घंटे की उपस्थिति (प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि नियमित रूप से
प्रशिक्षक से उपस्थिति संकलित करते रहेंगे)
(ब) कोर्स के अंत में होने वाली लिखित (objective) परीक्षा में कम से कम ५०% अंक प्राप्त करना
एवं प्रायोगिक परीक्षा में कम से कम ५०% अंक प्राप्त करना (इन दोनों परीक्षाओं में प्रशिक्षण
प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे)
