भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2024 में उत्तराखण्ड से इस शिविर मंे कुल 04 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें जीवन विद्या के आलोक केन्द्र देव संस्कृति विश्वविद्यालय की दो छात्राऐं कु. तनुजा रावत एवं वेदा देवी का चयन कर्तव्यपथ नई दिल्ली पर मुख्य परेड के लिए हुआ है। विदित हो कि प्री.आर.डी.परेड शिविर 20 से 29 नबम्वर में देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया था। उक्त शिविर में छः राज्यों जिसमें उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,बिहार एवं झारखण्ड के 200 राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने प्रतिभागिता किया था। इन 200 में से 40 विद्यार्थियों का चयन निर्दिष्ट मापदण्डों जैसे वजन, लम्बाई, दौड़, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मुख्य गणतंत्र दिवस परेड, नई दिल्ली के लिए किया गया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मा. प्रतिकुलपति डाॅ. चिन्मय पण्ड्या ने उत्तराखण्ड की ओर से परेड में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने हेतु छात्राओं को शुभकामनाऐं दी। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए डाॅ. पण्ड्या ने कहा कि अनुशासन एवं मन में साकारात्मक विचार होने से शरीर को नई ऊर्जा मिलती है। इस क्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राऐं निरंतर रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ रहे है। गणतंत्र दिवस के परेड में चयनित होने के लिए छात्राओं को शुभकामनाऐं दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डाॅ. उमाकान्त इंदौलिया ने बताया कि पिछले लगभग 18 वर्षो से मुख्यगणतंत्र दिवस परेड, नई दिल्ली में प्रतिवर्ष देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियां का चयन होता आ रहा है एवं इस वर्ष 02 छात्राओं का यहाँ से चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है एवं समस्त कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा भी दोनों छात्राओं को शुभकानाऐं दी गई।